शिवपुरी में रेल हादसा, 15 मरे !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 सितंबर 2010

शिवपुरी में रेल हादसा, 15 मरे !!

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में हुए रेल हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है और 50 के करीब घायल हुए हैं. राज्य के बदरवास ट्रेन स्टेशन पर यह हादसा तब हुआ जब स्टेशन पर खड़ी यात्री ट्रेन से मालगाड़ी टकरा गई.


शिवपुरी में भारी बारिश के दौरान यह दुर्घटना हुई. पश्चिम मध्य रेलवे सीपीआरओ ने दस लोगों की मौत की पुष्टि की लेकिन यह भी कहा कि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है.

समझा जाता है कि मालगाड़ी के ड्राइवर ने सिग्नल नहीं देखा और स्टेशन पर खड़ी इंदौर ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस से जा टकराया. सामने से हुई टक्कर के कारण पैसेंजर ट्रेन की दो बोगियां क्षतिग्रस्त हो गई. शिवपुरी के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राजकुमार पाठक ने जानकारी दी कि बोगियों को बुरी तरह क्षति पहुंची है.

घायलों को गुना और शिवपुरी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पाठक ने दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "ये जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि दुर्घटना कैसे हुई. लेकिन हम इतना कह सकते हैं कि टक्कर के समय यात्री ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी थी."

शिवपुरी के एसपी राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि दो जनरल बोगियों में से छह शव निकाले गए हैं.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि टक्कर स्थानीय समय के हिसाब से सुबह पौने पांच बजे हुई. भारी बारिश के कारण राहत काम में मुश्किल हुई. दुर्घटना स्थल पर कोटा और झांसी से राहत ट्रेन भेज दी गई.


कोई टिप्पणी नहीं: