बिहार का सुपर 30 दुनियां के 4 शीर्ष स्कूल में शामिल. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 सितंबर 2010

बिहार का सुपर 30 दुनियां के 4 शीर्ष स्कूल में शामिल.

बिहार में गरीब बच्चों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के एंट्रेंस एग्जाम के लिए तैयार करने वाले 'सुपर-30' को अमेरिका की मैगजीन न्यूजवीक ने दुनिया के चार सबसे उम्दा स्कूलों में शुमार किया है।

इससे पहले सुपर-30 का नाम वर्ल्ड फेमस टाइम मैगजीन ने 'द बेस्ट ऑफ एशिया' नाम से जारी की गई सूची में शामिल किया था। इस सूची में सुपर-30 को एशिया का सबसे अच्छा स्कूल घोषित किया था। न्यूजवीक में सुपर-30 का नाम आने से खुश संस्थान के संचालक आनंद कुमार ने कहा कि यह संस्थान की विशेष उपलब्धि है।

उन्होंने बताया,''बच्चों की लगन और मेहनत के कारण ही आज संस्थान इस मुकाम तक पहुंचा है। यह वाकई खुशी की बात है कि बिहार का एक संस्थान दुनिया के चार उन्नत स्कूलों में शामिल है।'' कुमार ने इसका श्रेय पूरे बिहारवासियों को देते हुए उनके समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि वहां रोज 16घंटे पढ़ाई होती है। इस संस्थान में प्रवेश के लिए लाखों स्टूडेंट्स आते हैं और उनमें से 30 स्टूडेंट्स का सिलेक्शन किया जाता है। इसके बाद यहां उनकी मुफ्त में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी करवाई जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं: