कॉमन वेल्थ गेम की सफलता के लिए हर कदम उठाया जाना चाहिए :- प्रधानमन्त्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 सितंबर 2010

कॉमन वेल्थ गेम की सफलता के लिए हर कदम उठाया जाना चाहिए :- प्रधानमन्त्री

भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़े सभी पक्षों से अपील की है कि खेल को सफल बनाने के लिए हर कदम उठाया जाना चाहिए. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने खेल के लिए टीम भेजने का फैसला कर लिया है.


प्रधानमंत्री सिंह ने गुरुवार को ही कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर एक खास बैठक की, जिसमें खेल मंत्री एमएस गिल और शहरी विकास मंत्री एस जयपाल रेड्डी शामिल हुए. इसके एक दिन बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया कि सिंह ने सभी पक्षों को निर्देश दिया है कि सभी काम सही ढंग से हो जाने चाहिए.
चव्हाण ने कहा, "अब जब खेल होने में कुछ ही दिन बच रहे हैं, प्रधानमंत्री ने अपनी तरफ से पहल करते हुए कहा है कि खेलों को कामयाब बनाने के लिए कोई भी कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए."
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने का फैसला कर लिया है, जबकि इंग्लैंड की एक टीम सबसे पहले भारत पहुंच भी चुकी है. कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन के मुखिया माइक फेनेल ने शुक्रवार को निजी तौर पर तैयारियों का जायजा लिया.
न्यूजीलैंड ने खेल गांव और तैयारियों को अस्वीकारणीय बताते हुए अपनी टीम की रवानगी टाल दी थी लेकिन अब इसमें हिस्सा लेने का फैसला किया है. दिल्ली में तीन अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक 19वें कॉमनवेल्थ गेम्स हो रहे हैं. हालांकि कुछ खिलाड़ी निजी तौर पर तैयारियों से नाखुश होते हुए दिल्ली नहीं आने का फैसला कर चुके हैं लेकिन लगभग सभी देशों ने अपनी टीम भेजने का वादा किया है.
इंग्लैंड की हॉकी टीम सहित कई खिलाड़ी भारत पहुंच गए हैं. हालांकि वे खेल गांव की जगह होटल में रुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी खेल गांव में ही ठहरे हैं.

1 टिप्पणी:

गजेन्द्र सिंह ने कहा…

क्या ये बात अब समझ में आई जब आधी नाक कट गयी ?

कृपया इसे भी पढ़े :-
क्या आप के बेटे के पास भी है सच्चे दोस्त ????