पृथ्वी -२ मिसाइल उड़ान भरने में असफल !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 सितंबर 2010

पृथ्वी -२ मिसाइल उड़ान भरने में असफल !!

परमाणु हथियारों से मार करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का परीक्षण नाकाम होने से भारत की रक्षा तैयारियों को आज बड़ा झटका लगा है। उड़ीसा के चांदीपुर टेस्ट रेंज पर किए गए परीक्षण के दौरान पृथ्वी-2 मिसाइल उड़ान भरने में सफल नहीं हो सका।

हालांकि परिक्षण से जुड़े अधिकारियों ने इसके सफल नहीं हो पाने पर कोई बयान नहीं दिया है। रक्षा सोध विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों के अनुसार उड़ान भरने से पहले मिसाइल से कुछ ज्‍यादा ही धुआं निकलने लगा था, जिस वजह से वो उड़ान नहीं भर सका। मिसाइल का परीक्षण आज सुबह लगभग 10:30 बजे सुबह किया गया था। 

रक्षा सूत्रों ने कहा, 'परीक्षण के सफल ना होने के पीछे कोई तकनीकी खामी है। मिसाइल के उड़ान न भरने के पीछे मुख्य मिसाइल या इसके सहयोगी सिस्टम में कुछ तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है। इसके लॉन्चर में भी कोई दिक्कत हो सकती है।' 

ज्ञात हो कि पृथ्‍वी-2 मिसाइल 350 किमी. रफ्तार की गति से वार करने की क्षमता रखता है। नौ मिटर लंबे इस मिसाइल का वजन 4.6 टन है। इससे पहले पृथ्‍वी मिसाइल का सफल परीक्षण 18 जून, 2010 को हुआ था।

1 टिप्पणी:

गजेन्द्र सिंह ने कहा…

लगता है सितम्बर का महिना भारत के लिए अच्छा ही नहीं है .... एक तरफ ये और एक तरफ खेल के नक् पर कटती देश की नाक

क्या आप के बेटे के पास भी है सच्चे दोस्त ????