मधु कोड़ा के सहयोगी विनोद सिन्हा गिरफ्तार !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 सितंबर 2010

मधु कोड़ा के सहयोगी विनोद सिन्हा गिरफ्तार !!

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के करीबी सहयोगी विनोद सिन्हा को गुरुवार को सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार कर लिया। सिन्हा को शुक्रवार को आगे की पूछताछ के लिए रांची ले जाया जाएगा।
सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि जांच एजेंसियों को कई कथित हवाला मामलों में सिन्हा की तलाश थी। ये सभी वही हवाला मामले हैं, जिनमें कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री कोड़ा और दो मंत्री इनोस इक्का और हरिनारायण राय भी शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि सिन्हा को दक्षिण दिल्ली के उसके छिपे हुए ठिकाने से पकड़ा गया। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया आरोपी को कल दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उसकी ट्रांजिट रिमांड ली जाएगी। इसके बाद उसे विशेष न्यायाधीश, सीबीआई, रांची के सामने पेश किया जाएगा।

सिन्हा पर आरोप है कि उसने कोड़ा के लिए भारत और पश्चिम एशिया में राशि निवेश की।

कोई टिप्पणी नहीं: