नीतीश नरेन्द्र मोदी के चुनाव प्रचार में आने के पक्ष में नहीं !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 सितंबर 2010

नीतीश नरेन्द्र मोदी के चुनाव प्रचार में आने के पक्ष में नहीं !!

बिहार में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि वह नरेंद्र मोदी के मसले पर किसी तरह के समझौते के लिए तैयार नहीं हैं।
नीतीश ने गुरुवार को फिर कहा कि वह बिहार में बीजेपी की ओर से चुनाव प्रचार में नरेंद्र मोदी के आने के पक्ष में बिल्कुल भी नहीं हैं। नीतीश ने कहा कि उनके रुख में कोई बदलाव नहीं आया है और इस मामले में बीजेपी के साथ हुआ पुराना समझौता लागू रहेगा।


दिल्ली से पटना रवाना होने से पहले नीतीश संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के बारे में पूछे जाने पर पहले तो उन्होंने इस सवाल को यह कहकर टालने का प्रयास किया कि इस बारे में बीजेपी से पूछिए। फिर उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रश्न बीजेपी को हल करना है। हम चाहते हैं पुराना स्टैंड बना रहे। हमें लगता है कि बीजेपी इस मसले को ठीक ढंग से सुलझा लेगी।’’ शिवानंद तिवारी के उस बयान पर कि पार्टी को बीजेपी से संबंध तोड़ लेना चाहिए नीतीश ने कहा कि हमारी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां सभी को अपने विचार रखने का अधिकार है।


उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी कोई मुर्दा पार्टी तो है नहीं।’’ अयोध्या मुद्दे को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा 24 सितम्बर को सुनाए जाने वाले फैसले के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा, ‘‘जदयू का रुख प्रारंभ से स्पष्ट रहा है। हमारी यह मान्यता है कि इस विवाद का समाधान अदालत के फैसले से या आपसी बातचीत से होना चाहिए।’’
उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला सभी को मान्य होना चाहिए और फैसले को लेकर कोई विवाद पैदा नहीं होना चाहिए और किसी भी प्रकार से माहौल नहीं बिगड़ना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: