मध्य गुजरात में कांग्रेस के अभेद्य गढ़ कठलाल में भाजपा ने सेंध लगाकर विधानसभा उपचुनाव जीत लिया है। आजादी के बाद इस सीट पर भाजपा की यह पहली जीत है। भाजपा के कनूभाई डाभी ने कांग्रेस के घेलाभाई झाला को 21547 मतों के अंतर से पराजित किया है।
13 सितंबर को कठलाल में उपचुनाव हुआ था और परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। संयोगवश शुक्रवार को मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन था। ऐसे में भाजपा इस जीत को मुख्यमंत्री को जन्मदिन का तोहफा के रूप में प्रचारित कर रही है।
खास बात यह है कि उपचुनाव में भाजपा को निर्वाचन क्षेत्र के 65 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट दिए । यह रुझान कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी है। वैसे कठलाल केंद्र सरकार में मंत्री व कद्दावर कांग्रेस नेता दिनशा पटेल के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र खेड़ा का हिस्सा है।
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कठलाल उपचुनाव परिणाम को कांग्रेस व सीबीआई की हार करार दिया है। उन्होंने कहा कि कठलाल में कांग्रेस के साथ सीबीआई की भी पराजय हुई है। भाजपा की यह विजय गुजरात की प्रगति में व्यावधान डालने के षड्यंत्रों के खिलाफ जनता का जवाब तथा विकास की राजनीति की जीत है। कांग्रेस विधायक गौतमभाई झाला के निधन के बाद से यह सीट खाली हुई थी।
कठलाल में जीत के बाद 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा की सदस्य संख्या बढ़कर 122 हो गई है जबकि कांग्रेस की सीट एक घट कर 54 पर आ गई है। बहरहाल, 13 सितंबर के मतदान में धांधली के बाद दो बार कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया गया था जिसके चलते मतगणना भी एक दिन आगे बढ़ानी पड़ी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मतगणना 16 सितंबर को होनी थी।
उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस सहित कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से कांग्रेस प्रत्याशी को छोड़ कर सभी की जमानत जब्त हो गई है। दिवंगत कांग्रेस विधायक गौतमभाई झाला के पुत्र भरतभाई को महज 1643 वोटों से संतोष करना पड़ा। चुनाव अधिकारी एमके व्यास ने यह जानकारी दी।
शनिवार, 18 सितंबर 2010
गुजरात के गढ़ कठलाल में भाजपा की आजादी के बाद पहली जीत !!
Tags
# देश
Share This
About Kusum Thakur
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें