बिहार भाजपा चुनाव समिति की बैठक. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 सितंबर 2010

बिहार भाजपा चुनाव समिति की बैठक.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनाव समिति की बैठक शनिवार को पटना में प्रारंभ हुई। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में मुख्य रूप से बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति तय की जाएगी। भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बैठक से पूर्व पत्रकारों को बताया कि इस बैठक में उम्मीदवारों और प्रचार अभियान के विषय में रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में सबसे पहले प्रथम चरण में होने वाले क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। इस बैठक में चुनाव समिति के सभी सदस्यों के अलावा चार आमंत्रित सदस्य भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार बैठक में जनता दल (युनाइटेड) के साथ सीटों के तालमेल पर भी मंत्रणा की जाएगी। गौरतलब है कि अभी तक भाजपा और जद (यु) में सीटों का बंटवारा तय नहीं हो पाया है। राज्य विधानसभा का चुनाव 21 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच छह चरणों में होना है।

कोई टिप्पणी नहीं: