सेंसेक्स का उछाल, बी एस सी बीस हजारी, एन एस सी छे हजार के पार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 सितंबर 2010

सेंसेक्स का उछाल, बी एस सी बीस हजारी, एन एस सी छे हजार के पार.

शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है और निफ्टी सूचकांक 6000 के आसपास मंडरा रहा है। कैपिटल गुड्स, आईटी और टेक्नॉलजी सेक्टर के शेयरों में तेजी है, जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी और एफएमसीजी में गिरावट तेज है।

12 बजकर 14 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 10 4 अंक ऊपर 20,01 0 पर कारोबार कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक में 29 अंकों की बढ़त थी और यह 6,009 पर पहुंच चुका था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप क्रमशः 0.72 और
1.06 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

जिन कंपनियों के शेयरों में बढ़त तेज है, उनमें एलएंडटी, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, भेल, रैनबैक्सी, कोटक महिंद्रा और विप्रो शामिल हैं। आईटीसी, यूनिटेक, रिलायंस कम्यूनिकेशंस, जेपी एसोसिएट्स और हिंडाल्को में गिरावट तेज है। सेंक्सेस ने एक बार फिर 20,000 का आंकड़ा पार कर लिया है। सोमवार को बाजार बढ़त के साथ खुला और रेकॉर्ड उछाल दर्ज करते हुए 20,000 पॉइंट्स के आंकड़े को एक बार फिर छू लिया। इससे पहले जनवरी 2008 में सेंसेक्स ने यह जादुई आंकड़ा पार किया था। बढ़त का यह रूख निफ्टी में भी दर्ज किया गया और बाजार खुलने के साथ यह 6000 के पार जा पहुंचा।

मंदी के बाद किसी को इल्म न था कि बाजार इतने कम समय में वापसी करेगा। पर विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के बलबूते सोमवार को सेंसेक्स 20,000 के करीब पहुंच गया था। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में बाजार नई ऊंचाई को छू सकता है। सोमवार को बाजार बंद होने तक सेंसेक्स के अलावा निफ्टी भी 6,000 के स्तर को छूने से महज 20 अंकों की दूरी पर था।

सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन अन्य एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बावजूद सेंसेक्स बढ़त के साथ 19,445.42 पर खुला था दिन के कारोबार के दौरान सूचकांक इस स्तर से नीचे नहीं आया। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 19,927.30 के ऊपरी स्तर पर जाने में कामयाब हुआ। अंत में 1.59 फीसदी यानी 311.35 अंकों की मजबूती के साथ 19,906.10 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 95.50 अंक ऊपर 5,980.45 के स्तर पर आ गया। इस बीच अक्टूबर और नवंबर निफ्टी फ्यूचर ने 6,000 के आंकड़े को पार कर लिया था

कोई टिप्पणी नहीं: