पार्टी की कोर ग्रुप की तकरीबन एक घंटे चली बैठक में समझा जाता है कि गृह मंत्री पी चिदम्बरम ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को राज्य की स्थिति और संप्रग के समक्ष विकल्पों से अवगत कराया।
इस बैठक में वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी, रक्षा मंत्री ए के एंटनी और कानून मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने भी हिस्सा लिया।
झामुमो के साथ सत्ता के रास्ते जुदा करने के तीन माह बाद भाजपा ने एकबार फिर शिबू सोरेन की पार्टी के साथ मिलकर झारखंड में नयी सरकार बनाने का आज दावा किया। राज्य में बीते एक जून से राष्ट्रपति शासन लागू है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें