सोहराबुद्दीन मामला, सी.बी.आई. का तीसरा गवाह भी बयान से पलटा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 सितंबर 2010

सोहराबुद्दीन मामला, सी.बी.आई. का तीसरा गवाह भी बयान से पलटा.

सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में तीसरे और अहम गवाह आजम खान गुरुवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को दिए अपने बयान से मुकर गया।

खान जिस पर राजस्थान में 14 सितम्बर को गोली चलाई गई थी, ने अहमदाबाद स्थित सीबीआई की निर्दिष्ट अदालत में हलफनामा दायर कर कहा कि पहले की जांच एजेंसी ने दबाव डालकर उससे बयान लिया था।

खान सीबीआई का तीसरा गवाह है, जो बयान से पलटा है। इससे पहले नूर घोघारी और सोहराबुद्दीन शेख के भाई नईमुद्दीन ने सीबीआई के समक्ष विरोधाभासी बयान दिया था।

सीबीआई की अदालत के न्यायाधीश ए.के. दवे के समक्ष पेश किए हलफनामे में खान ने कहा कि धमकी देकर उससे बयान दिलाया गया था। उसने कहा, "मैं सोहराबुद्दीन और उसके सहयोगी तुलसी प्रजापति के साथ ठहरा था, लेकिन उन्होंने मुझसे कभी कुछ नहीं कहा।"

हलफनामे में कहा गया है, "मुझे सीबीआई द्वारा धमकी दी गई और वह बयान दिलाया गया। बयान की प्रति मुझे दिखाई नहीं गई और उसे पढ़ने की इजाजत भी नहीं दी गई। मैंने अपने जीवन में कभी अभय चौदासामा (अहमदाबाद के पूर्व पुलिस उपायुक्त जो इस मामले के एक अभियुक्त हैं) से मुलाकात नहीं की।"

कोई टिप्पणी नहीं: