मालगाड़ी ने हाथियों के परिवार को कुचला. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 सितंबर 2010

मालगाड़ी ने हाथियों के परिवार को कुचला.

पश्चिम बंगाल के रेलवे ट्रैक पर सात हाथियों की मौत. हाथियों के झुंड के दो बच्चे रेल की पटरियों में फंस गए, उन्हें बचाने की कोशिश पूरी दल ने की. लेकिन उसी दौरान तेज रफ्तार मालगाड़ी आ गई और सात हाथी मारे गए.

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हाथियों का एक दल अपने बच्चों समेत जंगल के दूसरे इलाके में जा रहा था. तभी दो रेल की पटरियों को आपस में जोड़ने वाले साफ्ट में दो नन्हे हाथियों का पैर फंस गया. बच्चों को बचाने के लिए झुंड के सभी हाथी रेलवे ट्रैक पर आ गए. इसी दौरान एक तेज रफ्तार मालगाड़ी आ गई.

पांच हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई. इनमें ट्रैक पर फंसने वाले दो नन्हें हाथी भी हैं. दो वयस्क हाथियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा. फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के मुताबिक एक हाथी का इलाज किया जा रहा है. वन विभाग का कहना है कि हादसे वाली यह जगह हाथियों के लिए सुरक्षित साबित नहीं हो रही है. इसी जगह पर जून में भी एक हाथी की मौत हुई थी.

भारत में अक्सर रेलवे ट्रैक पर वन्य जीवों की मौत होती रहती है. 1987 से अब तक रेलवे ट्रैकों पर 118 हाथी मारे जा चुके हैं. यही वजह कि वन्य जीव संरक्षण के लिए रिजर्व किए गए जंगलों के बीच से ट्रेनों 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाता है. भारत में हाथियों की तादाद करीब 26,000 है.

कोई टिप्पणी नहीं: