आरटीआई कार्यकर्ता अमित जेठवा हत्याकांड मामले में पुलिस ने भाजपा सांसद दीनू सोलंकी के भतीजे शिवा सोलंकी को मंगलवार राजकोट हवाई अड्डे के पास गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की अपराध शाखा के प्रमुख मोहन झा ने पीटीआई को बताया ‘‘हमने शिवा सोलंकी को राजकोट हवाई अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह मुम्बई जा रहा था।’’
जेठवा ने गिर वन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी। उसके कुछ ही दिन बाद गत 20 जुलाई को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गुजरात उच्च न्यायालय के नजदीक जेठवा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
जेठवा के पिता भीकाभाई जेठवा ने अपने बेटे की हत्या में जूनागढ़ से भाजपा के सांसद का हाथ होने का आरोप लगाया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें