
माओवादियों द्वारा सात राज्यों में बंद के दूसरे दिन इन लोगों ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक रेलवे ट्रैक को उडा दिया व गया में मोबाइल टॉवर की मशीन को भी आग के हवाले कर दिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उग्रवादियों ने मुजफ्फरपुर जिले के नजदीक सकारा रेलवे स्टेशन के पास आज तड़के इस घटना को अंजाम दिया। सकारा, मुजफ्फरपुर जिले से 70 किलोमीटर दूर है तथा पूर्वी रेलवे के समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड में पडता है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घोसी और सीहो रेलवे स्टेशन के बीच नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ाने की कोशिश की थी। इस घटना में कुछ स्लीपरों को नुकसान पहुंचा है। मुजफ्फरपुर राजकीय रेल पुलिस के पुलिस अधीक्षक अवधेश शर्मा ने बताया कि इस घटना में दो-चार स्लीपरों को नुकसान पहुंचा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
वहीं सोनपुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी बी़ राम ने बताया कि एहतियात के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। इस कारण दो एक्सप्रेस ट्रेनों और एक पैसेंजर ट्रेन को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रोका गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।
1 टिप्पणी:
In Naxaliyo ko ab baat karnae kae liye mat bulaw iska jawab bullet sae do tabhi ye sab sundhrenge... gaddar hai ye sab joe apne Tirange kae khillaf Arms uthate hai...
एक टिप्पणी भेजें