इस हफ्ते प्रदर्शित हुई सलमान खान अभिनित 'दबंग' ने बॉक्स ऑफिस पर ऑनपिग के मामले में बॉलीवुड की सबसे कामयाब फिल्म 'थ्री इडियट्स' को भी पीछे छोड़ दिया है। निर्माता अरबाज खान की इस फिल्म ने अपने पहले ही दिन 14 करोड़ रुपयों की कमाई की। फिल्म ने तीन दिन के भीतर 48 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। ज्ञात हो कि 'थ्री इडियट्स' ने ऑपनिंग में बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ और वीकेंड तक केवल 41 करोड़ रुपय ही कमाए थे।'दबंग' ने उम्मीदों के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। पहले से यह उम्मीद लगाई जा रही थी ईद के अवसर पर प्रदर्शित हो रही सलमान की यह फिल्म जरूर कामयाब साबित होगी। लेकिन यह शुरुआत इतनी धमाकेदार होगी ऐसा तो सलमान ने भी नहीं सोचा होगा।
दबंग एक ऐसे पुलिसवाले की कहानी है जो अन्याय के खिलाफ लड़ता है और थोड़ा बहुत घोटाला भी करता है। फिल्म में इस पुलिसवाले (चुलबुल पांडे) की भूमिका सलमान खान ने निभाई है। चुलबुल पांडे की चुलबुली हरकतों ने लोगों का दिल जीत लिया है और वह चारों ओर छा गया।
फिल्म के प्रदर्शित होने से पहले कायास लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म भी पिछले साल प्रदर्शित हुई 'वांटेड' की तरह है। इसलिए विशेषज्ञों ने कह दिया था कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी और उनकी भविष्यवाणी सच भी साबित होती नजर आ रही है।
सिंगल स्क्रीन हो या मल्टीप्लेक्स, गाँव हो या शहर, सभी लोग इस फिल्म को देखने के लिए टूट पड़े हैं। जिस तरह से यह फिल्म व्यवसाय कर रही हैं, कहा जा सकता है कि यह सलमान के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित होगी।
दबंग के निर्माता सलमान के भाई अरबाज खान और भाभी मलाइका अरोड़ा हैं। फिल्म का निर्देशन अभिनव कश्यप ने किया है, कश्यप की यह पहली फिल्म है। अभिनव मशहूर फिल्मेकर अनुराग कश्यप के भाई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें