फेस बुक पर आधारित फिल्म अगले सप्ताह रिलीज़ होगी !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 सितंबर 2010

फेस बुक पर आधारित फिल्म अगले सप्ताह रिलीज़ होगी !!

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर आधारित फिल्म अगले सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसमें कंपनी के संस्थापक पर आइडिया चोरी करने का आरोप लगाया है।
द सोशल नेटवर्क नामक यह फिल्म न्यूयार्क के फिल्मोत्सव में आज प्रदर्शित होगी और सोनी पिक्चर्स उसे एक अक्टूबर को व्यापक रूप से रिलीज करेगा।

सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और हार्वर्ड विश्वविद्यालय में उनके सहपाठी के बीच ईष्र्यापूर्ण संघर्ष को दिखाया गया है कि इस सोशल नेटवर्किंग साइट की स्थापना के लिए किसे श्रेय दिया जाए।

रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के अधिकारियों को चिंता है कि इस फिल्म से जुकरबर्ग की छवि धूमिल होगी और उन्होंने इसी ख्याल से फिल्म में बदलाव के लिए फिल्म निर्माता पर दबाव भी डाला था। लेकिन फिल्म निर्माता ने उनकी बात नहीं मानी। छह साल पहले हार्वर्ड से फेसबुक की स्थापना करने वाले जुकरबर्ग (26) की गिनती आज दुनिया में सबसे कम उम्र के अरबपतियों में है।

कोई टिप्पणी नहीं: