झारखण्ड में होने वाला ३४ वाँ राष्ट्रीय खेल का आयोजन छठी बार टला !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 सितंबर 2010

झारखण्ड में होने वाला ३४ वाँ राष्ट्रीय खेल का आयोजन छठी बार टला !!

झारखंड में आगामी पंचायत चुनाव के कारण दिसम्बर में होने वाले 34वें राष्ट्रीय खेलों को एक बार फिर टाल दिया गया है। राज्य के मुख्य सचिव एके सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, ‘इस साल 34वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन करना संभव नहीं है। नवंबर और दिसम्बर महीने के दौरान राज्य में पंचायत चुनाव होने हैं।’

झारखंड में 9 से 22 दिसम्बर के बीच 34वें राष्ट्रीय खेल होना था। बहरहाल अब यह खेल वर्ष 2011 में कराए जाएंगे। नए तारीखों की घोषणा भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) और राष्ट्रीय खेलों के आयोजन समिति (एनजीओसी) की बैठक के बाद की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: