अर्जुन मुंडा ने विश्वास मत हासिल किया !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 सितंबर 2010

अर्जुन मुंडा ने विश्वास मत हासिल किया !!

झारखंड में अर्जुन मुंडा की नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार ने मंगलवार को विश्वास मत हासिल कर लिया। विधानसभा अध्यक्ष सी.पी.सिंह ने सदन में घोषणा की कि विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 45 तथा विपक्ष में तीस वोट पडे़।


उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा में अध्यक्ष समेत 81 सदस्य हैं, इनमें से सर्वश्री योगेन्द्र साहु, हरि नारायण राय, बन्धु तिर्की, एनुस एक्का और अरूप चटर्जी विधानसभा की बैठक से अनुपस्थित रहे। इससे पूर्व सदन में उपमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया था जिस पर चर्चा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: