बम की अफवाह से एफिल टावर में मची अफरा तफरी !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 सितंबर 2010

बम की अफवाह से एफिल टावर में मची अफरा तफरी !!

फ्रांस की ऐतिहासिक एफिल टावर में मंगलवार देर रात बम होने की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई. इस कारण पुलिस को कुछ समय के लिए टावर को खाली कराना पड़ा.

वहां की एक समाचार एजेंसी डीपीए ने फ्रांस इंफो रेडियो के हवाले से खबर दी है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने एफिल टावर में बम होने की सूचना दी जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. उस वक्त टावर व उसके परिसर में 2000 से अधिक लोग मौजूद थे. आनन-फानन में सभी को वहां से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया. बाद में वह सूचना अफवाह निकली.

एक दूसरी घटना में मध्य पेरिस स्थित नोटरे डेम केथ्रेडल के निकट एक उपनगरीय रेलवे स्टेशन में भी बम होने की झूठी अफवाह फैलायी गयी जिससे उस स्टेशन को भी कुछ समय के लिए खाली कराया गया. वहां भी पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

कोई टिप्पणी नहीं: