
सैलरी पाने में आगे लेकिन बिजनेस लाने में फिसड्डी। देश के सबसे बड़े बैंक SBI के कर्मचारियों का यही हाल है।
RBI की एक रिपोर्ट के मुताबिक SBI का हर कर्मचारी बैंक के लिए औसतन करीब सवा छे करोड़ रुपए का बिजनेस लाता है। जबकि इंडस्ट्री का औसत करीब पौने नौ करोड़ रुपए है।
सैलरी की बात करें तो उस पर बैंक के कुल खर्च का करीब 19 परसेंट खर्च होता है। जबकि पिछले कारोबारी साल में इंडस्ट्री का औसत पंद्रह परसेंट के भी नीचे रहा।
दूसरे सरकारी बैंकों की बात करें तो पंजाब नेशनल बैंक का प्रति कर्मचारी बिजनेस करीब आठ करोड़ रुपए है जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा और कैनरा बैंक का औसत पौने दस करोड़ रुपए के करीब हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें