सुपर किंग चैम्पियन लीग का सरताज. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 सितंबर 2010

सुपर किंग चैम्पियन लीग का सरताज.

टी-20 चैंपियंस लीग के फ़ाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने दक्षिण अफ्रीका की वारियर्स टीम को हरा दिया है. दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुए फ़ाइनल में सुपर किंग्स ने वारियर्स को आठ विकेट से हरा दिया. वारियर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 128 रन बनाए जिसके जवाब में सुपर किंग्स ने मात्र दो विकेट खोकर लक्ष्य पूरा कर लिया.

वारियर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 45 रन पर उनके दो विकेट गिर गए थे. इसके बाद कुछ खिलाड़ियों ने सुपर किंग्स के गेंदबाज़ों का सामना किया लेकिन विकेट जल्दी जल्दी गिरते रहे और वो बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रहे.

सुपर किंग्स की तरफ़ से मुरलीधरन ने तीन विकेट लिए जबकि अश्विन को दो विकेट मिले. सुपर किंग्स की तरफ से माइक हसी और मुरली विजय ने टीम को ज़बर्दस्त शुरुआत दी और पहले विकेट की साझेदारी में ही 103 रन बना दिए. हसी ने 51 और विजय ने 58 रन बनाए. इसके बाद धोनी ने 17 रनों का योगदान किया और सुपर किंग्स ने यह मैच आसानी से जीत लिया.

मुरली विजय को मैन ऑफ द मैच चुना गया. वारियर्स की तरफ़ से गेंदबाज़ी बहुत अच्छी नहीं रही. एंटिनी और थेरान के चार चार ओवरों में 70 रन बने.

कोई टिप्पणी नहीं: