पाकिस्तान ने अपने कब्जे वाले कश्मीर चीन को सौंपा !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 सितंबर 2010

पाकिस्तान ने अपने कब्जे वाले कश्मीर चीन को सौंपा !!

पाकिस्तान ने अपने कब्जे वाले कश्मीर के गिलगिट-बालटिस्तान इलाके को चीन को सौंप दिया है। अमेरिकी अख़बार न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट में एक अमेरिकी विशेषज्ञ के हवाले से यह दावा करते हुए कहा गया है कि रणनीतिक तौर पर बेहद अहम इस इलाके में चीन अपना दबदबा कायम कर रहा है। 

अख़बार ने एक रिपोर्ट में दावा है कि चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के करीब 11 हजार जवान इस इलाके में मौजूद हैं। अख़बार के मुताबिक चीन इस इलाके में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है ताकि वह खाड़ी के देशों तक बेरोकटोक सड़क और रेल रूट बना सके। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक चीन के तेल टैंकरों को खाड़ी के देशों तक पहुंचने में 16 से 25 दिनों का समय लगता है। लेकिन जब चीन से खाड़ी के देश सड़क और रेल मार्ग से जुड़ जाएंगे तो चीन पूर्वी चीन से साज-ओ-सामान खाड़ी में मौजूद पाकिस्तानी नौसेना के बेस जैसे-ग्वादर, पसनी और ओरमारा तक महज 48 घंटों में पहुंचाएगा। इस रिपोर्ट के मुताबिक, 'पाकिस्तानी नौसेना के इन अड्डों को चीन ने बनाया है। 

पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगिट-बालटिस्तान में मौजूद पीएलए के सैनिक रेल ट्रैक के निर्माण पर काम करेंगे। जबकि कुछ कराकोरम हाई वे के विस्तार पर काम करेंगे। कराकोरम हाई वे चीन के सिन्कियांग सूबे को पाकिस्तान से जोड़ता है। वहीं, अन्य सैनिक बांध और एक्सप्रेस वे समेत कुछ और परियोजनाओं पर काम करेंगे।'

कोई टिप्पणी नहीं: