अस्थिरता फैलाने के उद्देश्य से मुंबई में दो संदिग्ध आतंकवादियों का प्रवेश !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 सितंबर 2010

अस्थिरता फैलाने के उद्देश्य से मुंबई में दो संदिग्ध आतंकवादियों का प्रवेश !!

महाराष्ट्र में शनिवार से शुरू हो रहे 10 दिवसीय गणेशोत्सव से पहले शहर में अस्थिरता फैलाने के उद्देश्य से दो संदिग्ध आतंकियों के प्रवेश करने संबंधी सूचना के बाद मुंबई पुलिस चौकस हो गई है।


संयुक्त पुलिस आयुक्त हिमांशु राय ने पत्रकारों से कहा कि पुलिस और राज्य के गृह विभाग को प्राप्त हुई खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ समय पहले दो व्यक्तियों ने शहर में प्रवेश किया है। इसमें से एक बांग्लादेशी और दूसरा पाकिस्तानी है। दोनों के नाम कलीमुद्दीन खान उर्फ रामेश्वर पंडित (28) और हाफिज शरीफ (25) हैं।


रॉय ने कहा कि पुलिस और अपराध शाखा ने दोनों संदिग्धों को पक़डने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं और जनता से भी सहयोग मांगा है। रॉय ने कहा कि दोनों संदिग्ध खासतौर से धार्मिक उत्सव वाले भी़डभ़ाड वाले स्थानों पर इस दौरान अस्थिरता पैदा कर सकते हैं। रॉय ने यद्यपि स्थलों का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका साफ संकेत महानगर के सैक़डों पूजा पंडालों की ओर था, जहां दिन भर श्रद्धालुओं की भी़ड जमा रहती है।


रॉय ने मुंबईवासियों से आग्रह किया है कि दोनों संदिग्धों के बारे में किसी तरह की जानकारी होने पर नजदीकी पुलिस थानों को तत्काल सूचित करें, या फिर कंट्रोल रूम नं. 100 या विशेष हेल्पलाइन नं. 022-22633333/022-22625020 पर सूचना दें। इस बीच पुलिस ने पूरी मुंबई और प़डोसी थाणे और रायगढ़ जिलों में सुरक्षा जांच चुस्त कर दी है। कुछ रास्तों को भी बंद कर दिया गया है। यह घटनाक्रम ऎसे समय में सामने आया है, जब मुश्किल से दो दिन पहले आतंक निरोधी दस्ते ने पुणे की जर्मन बेकरी में 13 फरवरी को हुए बम विस्फोट के सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: