भारतीय जेलों में बंद 27 पाकिस्तानी कैदियों को बुधवार को पाकिस्तान के सुपुर्द कर दिया जाएगा। केन्द्रीय गृह मंत्रालय से आज यहां मिली जानकारी के अनुसार गुजरात से 10, पंजाब और जम्मू कश्मीर से सात, दिल्ली से दो और राजस्थान से एक पाकिस्तानी कैदी को 15 सितंबर को अटारी वाघा सीमा पर पाकिस्तान के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
पाकिस्तान ने हाल ही में 442 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। पाकिस्तान के समाजसेवियों के एक दल ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की नेता सोनिया गांधी, विदेश मंत्नी एस एम कृष्णा और गृह मंत्नी पी चिदंबरम से मुलाकात कर पाकिस्तानी कैदियों की रिहाई का अनुरोध किया था।
गुजरात की जेलों में बंद 58 पाकिस्तानी मछुआरों की रिहाई का आदेश गुरूवार को जारी किया गया। लेकिन देखा गया कि इनमें से सिर्फ सात मछुआरों की रिहाई की औपचारिकताएं पूरी करना फिलहाल संभव है।
गुजरात की जेलों में बंद सात मछुआरों के अलावा तीन अन्य पाकिस्तानियों को भी 15 सितंबर को रिहा किया जाएगा। इसके साथ ही इस साल रिहा किए गए पाकिस्तानी कैदियों की संख्या २१३ हो जाएगी।
शुक्रवार, 10 सितंबर 2010
आज पाकिस्तान के २७ कैदियों को पाकिस्तान के सुपुर्द किया जायेगा !!
Tags
# देश
# विविध
Share This
About Kusum Thakur
विविध
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें