फ्रांस में बुर्के के सार्वजनिक इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। फ्रांस सीनेट में पारित बिल के मुताबिक अब फ्रांस में किसी सार्वजनिक स्थान पर बुर्का पहनने की मनाही होगी। सीनेट में इस बिल को निचले सदन में जुलाई में ही पहले ही पास कर दिया गया था। इससे करीब दो हजार महिलाएं प्रभावित होगी। सीनेट ने इस बिल पर एक बनाम 246 वोटों से मोहर लगा दी। हालांकि इसे अंतिम रूप देने के लिए संवैधानिक निगरानी की सहमति लेनी होगी।दूसरी तरफ कई मुसलमानों का मानना है कि इससे फ्रांस के दूसरे बड़े धर्म को झटका लगा है। साथ ही इससे देश में इस्लामफोबिया में बढोतरी होगी। दूसरी तरफ इस कानून का पक्ष लेने वालों का कहना है कि कानून से देश अपने धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को बचा सकेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें