राहुल को गंगा में फेंक दो :- शरद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 25 अक्टूबर 2010

राहुल को गंगा में फेंक दो :- शरद

जनता दल (युनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी राजनीति में 'बबुआ' हैं क्योंकि उन्हें जो लिखकर दिया जाता है, वह बस उसे ही पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को तो गंगा में फेंक देना चाहिए। दूसरी तरफ राहुल गांधी को 'बबुआ' और उन्हें गांगा में फेंक देना चाहिए कहे जाने से नाराज कांग्रेस ने चौबीस घंटे के अंदर शरद यादव को माफी मांगने को कहा है।


कांगेस के बिहार इकाई के मुख्य प्रवक्ता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओर जद (यु) के नेता विरोधी पक्षों के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शरद यादव को राहुल गांधी पर की गई अपनी टिप्पणी के लिए 24 घंटे के अंदर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल का राजनीति में कद बहुत ऊंचा है।

इससे पहले, यादव ने फतुहा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की सत्ता में रहने का 50 वर्षों से ज्यादा का मौका मिला है परंतु क्या हुआ। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के बाद एक और 'बबुआ' राजनीति में आया है। यह इस देश का दुर्भाग्य है।

राहुल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल को राजनीतिक समझ का अभाव है। कागज पर जो लोग लिखकर दे दिया जाता है वह उसे ही पढ़कर बोलते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को गंगा में फेंक देना चाहिए।

1 टिप्पणी:

RD ने कहा…

sharad ji ko maafi maangne ki jaroorat nahi hai........... infact eik eik congressee ko chun chun kar ganga mein dhakel dena chahiye.....