भारत का सुरक्षा परिषद् में स्थान लगभग तय !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 12 अक्टूबर 2010

भारत का सुरक्षा परिषद् में स्थान लगभग तय !!

भारत को संयुक्त राष्ट्र महासभा में मंगलवार को होने जा रहे मतदान में 19 साल के बाद अस्थाई सदस्य के रूप में सुरक्षा परिषद में सीट मिलना तय हो गई। कजाकिस्तान की तरफ से नाम वापस लिए जाने के बाद भारत को सदस्यता हासिल करने की पूरी उम्मीद है। इस प्रकार एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका की सीटों का फैसला बिना किसी चुनाव के ही हो जाएगा हालांकि पश्चिमी यूरोप और अन्य इलाकों वाली कैटिगरी में तगडी भिडन्त है।


कनाडा, जर्मनी और पुर्तगाल चुनाव मैदान में है। अफ्रीकी सीट पर दक्षिण अफ्रीका का चुना जाना तय है। इस प्रकार भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका तीनों एक ही समय में सुरक्षा परिषद में साथ होंगे। संयुक्त राष्ट्र के बाहर भी ये तीनों सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थांए एक मंच पर नजर आती रही है। चीन के साथ मिलकर इन्हें ब्रिक देश कहा जाता है और पर्यावरण के मुद्दों पर चारों ताकतों ने कई बार हाथ मिलाए।

1 टिप्पणी:

Asha Joglekar ने कहा…

बढिया खबर है ।