नीतीश सरकार के बिहार उदय अभियान को आड़े हाथ लेते हुए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने सवाल किया कि बिहार चमक रहा है, तो यहां के निवासी दिल्ली, मुंबई, पंजाब और हरियाणा की ओर क्यों जा रहे हैं? राहुल ने बेगूसराय जिले के बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा में यह बात कही।उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य की सुविधाओं के विकास कार्य ठप है। हिंदुस्तान में बिहारी चमक रहे हैं लेकिन बिहार नहीं चमक रहा है। बिहार के पटना समेत 8 जिलों में 42 विधानसभा क्षेत्रों में चौथे चरण व बांका लोकसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का शोर शनिवार शाम 5 बजे थम गया। इस चरण में 1 करोड़ 47 हजार 974 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। कुल 568 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
इस चरण में सर्वाधिक 24 प्रत्याशी भागलपुर जिले के सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में है। सुरक्षा कारणों से 10 विस क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे।
1 टिप्पणी:
@ राहुल गांधी ने सवाल किया कि बिहार चमक रहा है, तो यहां के निवासी दिल्ली, मुंबई, पंजाब और हरियाणा की ओर क्यों जा रहे हैं?
ये प्रशन ही गलत है.....
भई दिल्ली में तो कोई नया बिहारी मजदूर नहीं आ और पिछले २ साल से नहीं आ रहा ...
“दीपक बाबा की बक बक”
क्रांति.......... हर क्षेत्र में.....
.
एक टिप्पणी भेजें