शहर की एक आईटी कंपनी ने ब्लैकबेरी का भारतीय विकल्प भारतबेरी लान्च की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर डाटा इंफोसिस लिमिटेड द्वारा विकसित मोबाईल एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर "भारत बेरी" का शुभारम्भ किया।गहलोत को डाटा इंफोसिस के सीईओ अजय डाटा तथा निदेशक नितिन वालिया ने इसके बारे में जानकारी से अवगत कराते हुए कहा कि यह भारतीयों द्वारा भारत के लिए विकसित सॉफ्टवेयर है। इस सर्विस को लान्च करने से पहले भारत के अलावा दुनिया के दूसरे हिस्सों में लम्बी ट्रॉयल के आधार पर परखा गया है। इस साफ्टवेयर के जरिए मोबाइल फोन में सेव किए जाने वाले कॉन्टेक्ट और उनसे जुडी सारी इंर्फोमेशन ईमेल अकाउंट में भी सेव हो जाती है।
1 टिप्पणी:
रजनीश जी,
यदि इस फोन के फीचर्स और मॉडल्स के बारे में कुछ जानकारी देते तो और अच्छा होता|
एक टिप्पणी भेजें