भविष्यवेता आक्टोपस बाबा नहीं रहे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 अक्टूबर 2010

भविष्यवेता आक्टोपस बाबा नहीं रहे.

फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान मैचों की सही भविष्यवाणी कर सुर्खियों में आने वाले जर्मनी के ऑक्टोपस पॉल की मौत हो गई है. पॉल का शानदार अंतिम संस्कार होगा. साथ ही उसका उत्तराधिकारी भी तैयार हो रहा है.


जर्मनी के जिस एक्वेरियम में पॉल रहता था, उसका कहना है, "ओबरहाउसेन सी लाइफ सेंटर का प्रबंधन और कर्मचारी यह जानकर बेहद दुखी है कि ऑक्टोपस पॉल की कल रात मौत हो गई. पॉल ने वर्ल्ड कप मैचों की सही भविष्यवाणी कर दुनिया को हैरान कर दिया. पॉल ने जर्मनी के सभी मैचों और फिर स्पेन और नीदरलैंड्स के बीच हुए फाइनल मैच की सही भविष्यवाणी की. अपनी सही भविष्यवाणियों के चलते शोहरत के मामले में उसने वर्ल्ड कप को भी पीछे छोड़ दिया."

दक्षिण अफ्रीका में हुए फुटबॉल वर्ल्ड कप में जर्मनी के सभी आठ मैचों के बारे में ऑक्टोपस की भविष्यवाणियां सही निकलीं. फाइनल में स्पेन की 1-0 से जीत हुई, जिसका पॉल ने पहले ही एलान कर दिया था. भविष्यवाणी के लिए पॉल के बॉक्स में उन दोनों देशों के झंडे रखे जाते थे जिनके बीच मैच होना था. पॉल उनमें से एक चुन कर विजेता की भविष्यवाणी करता था.

पॉल के 'पार्थिव अवशेष' को फिलहाल कोल्ड स्टोर में रखा गया है और एक्वेरियम को यह तय करना है कि कितने भव्य तरीके से पॉल का अंतरिम संस्कार किया जाए. लेकिन पॉल के चाहने वालों को ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह एक्वेरियम एक दूसरे ऑक्टोपस को तैयार कर रहा है जो पॉल की जगह लेगा.


1 टिप्पणी:

Arvind Mishra ने कहा…

अपनी उम्र भर जीकर वे जीवन सार्थक कर चुके थे -श्रद्धांजलि !