बेनजीर का हत्यारा तालिबान है. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 अक्टूबर 2010

बेनजीर का हत्यारा तालिबान है.

पाकिस्तान की फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी की जांच में खुलासा हुआ है कि पाक की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या तहरीक-ए - तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) नामक संगठन ने की है। पाकिस्तान के अखबार डॉन के मुताबिक एजेंसी अपनी जांच रिपोर्ट 30 अक्टूबर तक आतंकविरोधी अदालत मे पेश कर सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक तालिबानी संगठन टीटीपी नेता बैयतुल्ला महसूद ने भुट्टो की हत्या की साजिश रची थी। जांच टीम के अधिकारी खालिद महमूद के अनुसार रिपोर्ट 30 अक्टूबर तक कोर्ट में पेश की जाएगी। उधर सूत्रों ने बताया कि हत्या के तीन आरोपियों अब्दुर रहमान,सद्दाम और फैज मोहम्मद के फरार हो जाने के कारण जांच में देरी हुई है।

उल्लेखनीय है कि पाक की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर की 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी में एक रैली के दौरान आत्मघाटी धमाके में हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार एक किशोर को बेनजीर के सिर को निशाना बनाते हुए देखा गया था। लेकिन वह भागने मे कामयाब रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं: