आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के लिए लंदन में हाजिर होने की पेशकश करते हुए कहा कि वह आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों पर फेमा के कथित उल्लंघन के आरोपों के सिलसिले में उनसे पूछताछ के लिए लंदन आने पर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों का खर्च उठाने को तैयार है।मोदी के वकील महमूद अब्दी ने कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं है। वह शुरू ही से कह रहे थे कि वह पूछताछ के लिए तैयार है। अब वह प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों का खर्च उठाने को तैयार है जो उनसे पूछताछ के लिए लंदन जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी खेमा जांच में पूरी मदद कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आयकर अधिनियम की धारा 131 के तहत वह कार्रवाई की जा सकती है। अब्दी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय एक आयोग का गठन करके उसे बयान लेने और सूचनाएं एकत्र करने भेज सकता है। इसमें कुछ नया नहीं है और कानून इसकी इजाजत देता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें