बिहार चुनाव:-कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 24 अक्टूबर 2010

बिहार चुनाव:-कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी.

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किसानों, बेरोजगारों एवं महिलाओं के लिए कई वादे किए हैं।

पार्टी ने प्रति वर्ष एक लाख बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के साथ शिक्षण के लिए प्रशिक्षित बेरोजगारों को भी जल्द बहाल करने की बात कही है। इसके अलावा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार लाने का वादा किया गया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिला सशक्तीकरण के अलावा राज्य में औद्योगिक विकास करने का भी वादा किया है। प्रत्येक जिला में एक पोलिटेकनिक महाविद्यालय खोलने तथा प्रत्येक प्रमंडल में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा भी किया गया है।

इसके अलावा महिलाओं के कल्याण के लिए 12 योजनाएं बनाने की घोषणा प्रमुखता से की गई है। घोषणा पत्र में बाढ़ से बचाव के उपाय ढूंढ़ने का वादा किया गया है एवं प्रतिभाओं के पलायन को राज्य के लिए अभिशाप बताया गया है। जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यालय के अंदर घोषणा पत्र जारी कर रहे थे तो बाहर टिकट बंटवारे से असंतुष्ट कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर हंगामा कर रहे थे। घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर कांग्रेस के बिहार प्रभारी मुकुल वासनिक, प्रदेश अध्यक्ष महबूब अली कैसर, बीक़े हरि प्रसाद समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए छह चरणों में होने वाले मतदान का प्रथम चरण गुरुवार को पूरा हो चुका है। रविवार को दूसरे चरण के तहत मतदान होना है।

कोई टिप्पणी नहीं: