नितीश शुक्रवार को शपथ लेंगे ! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 24 नवंबर 2010

नितीश शुक्रवार को शपथ लेंगे !

नीतीश कुमार भारी बहुमत के साथ एक बार फिर मुख्‍यमंत्री बन गए हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। अपनी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी के साथ 207 सीटों पर जीती है। नीतीश कुमार ने अपना इस्‍तीफा राज्‍यपाल को आज दोपहर सौंप दिया। वे अब शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण से पहले भाजपा-जदयू की एक बैठक गुरुवार को बुलाई गई है। इस बैठक में दोनों पार्टियां अपने कैबिनेट के नेताओं का चुनाव करेंगे। पूरे बिहार में जदयू व भाजपा कार्यालयों पर जश्‍न का माहौल है। वहीं लालू के राजद कार्यालयों में मातम छा गया है। इस जीत के साथ एक बात मुखर कर जरूर आयी है - की अब बिहारी कहना गाली नहीं लगता दिन भर का लेखा-जोखा यहां पढ़ें- 

शाम 6:30 बजे। 
विधानसभा चुनाव की सभी सीटों पर परिणाम आ गए। 
परिणाम घोषित (243/243) 
*जनता दल (यूनाइटेड) : 116
*भारतीय जनता पार्टी : 91
*राष्‍ट्रीय जनता दल : 21
*लोक जनशक्ति पार्टी : 3
*कांग्रेस : 4
*वाम दल : 1
*अन्‍य पाटियां : ७
बिहार के अब तक के मुख्यमंत्री
पटना। बिहार में अब तक मुख्यमंत्री रह चुके नेताओं का विवरण इस प्रकार है:-
1. श्रीकृष्ण सिंह 02 अप्रैल 1946 से 31 जनवरी 1961 तक
2. दीप नारायण सिंह 01 फरवरी 1961 से 18 फरवरी 1961
3. विनोदानंद झा 18 फरवरी 1961 से 02 अक्तूबर 1963
4. केबी सहाय 02 अक्तूबर 1963 से 05 मार्च 1967
5. महामाया प्रसाद सिन्हा 05 मार्च 1967 से 28 जनवरी 1968
6. सतीश प्रसाद सिंह 28 जनवरी 1968 से 01 फरवरी 1968
7. बीपी मंडल 01 फरवरी 1968 से 02 मार्च 1968
8. भोला पासवान शास्त्री 22 मार्च 1968 से 29 जून 1969
22 जून 1969 से 04 जुलाई 1969
02 जून 1971 से 09 जनवरी 1971 9. हरिहर प्रसाद सिंह 26 फरवरी 1969 से 22 जून 1969
10. दारोगा प्रसाद राय 16 फरवरी 1970 से 22 दिसंबर 1970
11. कर्पूरी ठाकुर 22 दिसंबर 1970 से 02 जून 1971
12. सतीश प्रसाद सिंह 28 जनवरी 1968 से 01 फरवरी 1968
09 जनवरी 1972 से 19 मार्च 1972
13. केदार पांडेय 19 मार्च 1972 से 02 जुलाई 1973
14. अब्दुल गफूर 02 जुलाई 1973 से 11 अप्रैल 1975
15. जगन्नाथ मिश्र 11 अप्रैल 1975 से 30 अप्रैल 1977
08 जून 1980 से 14 अगस्त 1983
06 दिसंबर 1989 से 10 मार्च 1990
16. कर्पूरी ठाकुर 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979
17. रामसुंदर दास 21 अप्रैल 1979 से 17 फरवरी 1980
18. चंद्रशेखर सिंह 14 अगस्त 1983 से 12 मार्च 1985
19. बिंदेश्वरी दुबे 12 मार्च 1985 से 13 फरवरी 1988
20. भागवत झा आजाद 14 फरवरी 1988 से 10 मार्च 1989
21. सत्येंद्र प्रसाद सिंह 11 मार्च 1989 से 06 दिसंबर 1989
22. लालू प्रसाद 10 मार्च 1990 से 03 अप्रैल 1995
04 अप्रैल 1995 से 25 जुलाई 1997
23. राबड़ी देवी 25 जुलाई 1997 से 11 फरवरी 1999
09 मार्च 1999 से 02 मार्च 2000
11 मार्च 2000 से 06 मार्च 2005
24. नीतीश कुमार 03 मार्च 2000 से 10 मार्च 2000
24 नवंबर 2005 से 24 नवंबर 2010

कोई टिप्पणी नहीं: