सबसे महंगे खिलाड़ी : सचिन और धोनी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 29 नवंबर 2010

सबसे महंगे खिलाड़ी : सचिन और धोनी

आईपीएल के चौथे संस्करण के लिए लगभग 62 भारतीय खिलाडियों की नीलामी होगी जिसमें भारतीय कप्तान महेन्द सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर की बेस प्राइज सर्वाधिक एक करोड 84 लाख रूपए रखी गई है।


सचिन मुंबई इंडियंस और धोनी चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी टीम द्वारा ही खरीदे जाने की संभावना है। जिन खिलाडियों की बेस प्राइज एक करोड 84 लाख रूपए रखी गई है, उनमें सचिन तेदुलकर महेन्द्र सिंह धोनी, वीरेन्द्र सहवाग, हरभजन सिंह और युवराज सिंह शामिल है। दूसरी क्षेणी एक करोड 30 लाख रूपए है उनमें यूसुफ पठान, तेज गेंदाबज जहीर खान और सुरेश रैना है। गौतम गंभीर को 92 लाख रूपए की साथ तीसरी श्रेणी में रखा गया है जिसमें विरोट कोहली, इरफान पठान, राबिन उथप्पा, आशीष नेहरा, इशांत शर्मा, प्रणीण कुमार, सौरभ गांगुली, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड और वीवीएस लक्ष्मण है। चौथी श्रेणी 46 लाख रूपए की है जिसमें घरेलू क्रिकेटर और भारतीय टीम ने लिए खेलने वाले युवा खिलाडी है।
इनमें रिधिमान साहा, मनोज तिवारी, अशोक डिंडा और चेतेpर पुजारा शामिल है। पांचवीं श्रेणी 23 लाख रूपए की है। जिसमें मनप्रीत गोनी, सुदीप त्यागी, एस श्रीराम जैसे खिलाडी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: