आज अमेरिका में मतदान !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 2 नवंबर 2010

आज अमेरिका में मतदान !!

अमरीका में प्रत्येक दो वर्ष बाद होने वाले मध्यावधि चुनावों में मतदान शुरु हो गया है. इन चुनावों में नए प्रतिनिधि सदन का चुनाव होगा और सीनेट के लिए एक तिहाई सदस्यों को चुना जाएगा. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ओबामा की डेमोक्रेटिक पार्टी इन चुनावों में प्रतिनिधि सभा में अपना बहुमत खो सकती है लेकिन सीनेट को अपने कब्ज़े में रख सकती है.

विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी को अर्थव्यवस्था पर मतदाताओं के असंतोष का फ़ायदा मिल सकता है. अमरीका के पूर्वी तट पर स्थित राज्यों कनेक्टीकट, इंडियाना, केंटुकी, न्यूयॉर्क, टेनेसी, वर्मोंट, मेन और वर्जीनिया में मतदान शुरु हो गया है. इन चुनावों में सदन के 435 प्रतिनिधि चुने जाएंगे साथ ही सीनेट की 100 में से 37 सीटों पर भी मतदान हो रहा है. इसके अलावा अमरीका के 50 में से 37 राज्यों में गवर्नर पद का भी चुनाव हो रहा है.

अमरीका के 46 राज्यों के विधानमंडलों के लिए भी मंगलवार को ही चुनाव हो रहा है. रिपब्लिकन पार्टी को प्रतिनिधि सभा में बहुमत के लिए गत चुनाव के मुक़ाबले 39 सीटें अधिक जीतनी होंगी जबकि सीनेट पर कब्ज़े के लिए 10 सीटें हासिल करनीं होंगी. अब तक आए सर्वेक्षणों में लगातार रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल करने के संकेत आते रहे हैं लेकिन सीनेट के लिए दोनों दलों में कांटे की टक्कर है.

कोई टिप्पणी नहीं: