दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में AICC की बैठक में सोनिया गांधी को चौथी बार पार्टी अध्यक्ष चुन ली गईं। बैठक में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बेगुनाह युवाओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति व्यवस्था के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और राज्य में विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने माना कि जम्मू-कश्मीर सरकार के लिए एक राजनीतिक चुनौती है। जिसे वो राज्य के सभी दलों के साथ मिलकर हल करने को तैयार हैं।सोनिया ने अपने भाषण में कहा कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ उनकी जंग जारी रहेगी। उन्होंने अयोध्या मसले पर कहा कि बाबरी मस्जिद को गिराना उनकी नजर में आज भी एक अपराध और निंदनीय है। साथ ही सोनिया ने कहा कि 26/11 मुंबई हमले के दोषियों को सजा दिलाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करती रहेगी। उन्होंने कहा कि देश के लिए नरेगा की सफलता एक बड़ी उपलब्धि है। विकास दर को बनाए रखने के लिए सरकार अपने एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने पार्टी को एक साथ मिलकर काम करने के लिए आवाह्न किया।
1 टिप्पणी:
KHANDANI SEET HAI KYA KAR SAKTE HAIN.
एक टिप्पणी भेजें