अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को आखिरकार पाकिस्तान पर अपनी चुप्पी तोड़नी ही पड़ी। हालांकि ओबामा ने खुद पाकिस्तान का जिक्र नहीं किया बल्कि मुंबई में एक छात्रा ने ऐसा सवाल कर दिया कि अमेरिकी राष्ट्रपति पाकिस्तान का नाम लिए बिना इस सवाल का जवाब दे ही नहीं सकते थे। स्थानीय जेवियर्स कॉलेज में स्टूडेंट्स से सीधी बातचीत के दौरान एक छात्रा के सवाल का जवाब देते हुए ओबामा ने कहा कि पाकिस्तान अमरीका के लिए मायने रखता है और अमरीका हमेशा ही पाकिस्तान के साथ बेहतर रिश्ते चाहता है।
छात्रा का सवालः सर, पाकिस्तान अमरीका के लिए इतना महत्वपूर्ण मित्र क्यों है कि आज तक पाकिस्तान को अमरीका ने आतंकी राष्ट्र घोषित नहीं किया है?
ओबामा ने पाकिस्तान पर पूछे गए इस सवाल का जवाब कुछ यूं दिया ...
''मैं इस सवाल की उम्मीद कर रहा था। पाकिस्तान एक बड़ा देश है। वो सिर्फ अमरीका के लिए नहीं दुनिया के लिए बहुत मायने रखता है। मैं यह भी मानता हूं कि पाकिस्तान में कुछ कट्टरपंथी लोग हैं जिन्होंने माहौल को खराब कर रखा है। पाकिस्तानी सरकार को भी कट्टरपंथियों के बारे में पता है और वो भी उनसे लड़ रहे हैं।
मैं मानता हूं कि अमरीका को पाकिस्तान से संबंध बनाए रखे चाहिए। मैंने हमेशा ही अपनी विदेश नीति में पाकिस्तान को महत्व दिया है। हम एक स्थिर, शांत और स्मृद्ध पाकिस्तान चाहते हैं। पाकिस्तान में अस्थिरता, कट्टरता और आतंकवाद दुनिया के लिए कैंसर के समान है। मैं यह भी मानता हूं कि पाकिस्तान ने उतनी तरक्की नहीं कि जितनी की करनी चाहिए थी।
पाकिस्तान में आतंक के खिलाफ जारी लड़ाई में उतनी कामयाबी नहीं मिल पाई है जितनी हम चाहते थे। पाकिस्तान की समस्या को सुधरने में वक्त लग रहा है। हम यह भी जानते हैं कि पाकिस्तान में कुछ जगह हालात बहुत मुश्किल हैं । हम पाकिस्तान के दोस्त हैं और उसके साथ इमानदार रहना चाहता है।
मैं यह भी जानता हूं कि भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा ही संबंध बहुत मुश्किल रहे हैं और इतिहास इसका गवाह है। दोनों ही देशों के रिश्ते बहुत जटिल रहे हैं। दोनों ही देशों ने आतंक और हिंसा का सामना किया है। आप लोगों को अजीब लग सकता हैं लेकिन मैं यकीन करता हूं कि पाकिस्तान की तरक्की से सबसे ज्यादा फर्क भारत को पड़ेगा। पाकिस्तान की तरक्की सबसे ज्यादा भारत के लिए जरूरी है। यदि पाकिस्तान अस्थिर रहता है तो उसका सबसे ज्यादा नुकसान भारत को ही उठाना पड़ेगा। एशिया में स्थिरता के लिए पाकिस्तान का स्थिर होना बहुत जरूरी है।
मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान और भारत के बीच बातचीत शुरु हो और जो भी मतभेद हैं उनका निपटारा हो। मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान और भारत एक दूसरे के साथ शांति से रहे। अमरीका भारत और पाकिस्तान पर समझौता करने के लिए दवाब नहीं बना सकता। भारत और पाकिस्तान को ही यह करना होगा और न ही समझौते की शर्ते तय करना अमरीका का काम हैं।''
मुंबई में कल जब ओबामा मुंबई हमलों में मारे गए लोगों की श्रद्धांजलि दे रहे थे तो उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और अमेरिका के बीच आपसी सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र किया लेकिन अपने भाषण में उन्होंने पाकिस्तान का कहीं भी नाम नहीं लिया।
रविवार, 7 नवंबर 2010
पाकिस्तान बहुत मायने रखता है।:-ओबामा
Tags
# देश
Share This
About Kusum Thakur
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें