लगातार पांच बार एशियाई खेलों का खिताब जीतने वाली अपने देश की पुरूष टीम से प्रेरणा लेते हुए भारत की महिला कबड्डी टीम ने चीन में जारी 16वें एशियाई खेलौं में स्वर्ण पदक जीत लिया है। महिलाओं की इस सफलता ने भारत को 11वां स्वर्ण दिलाया। शुक्रवार को नान्शा जिमनेजियम हॉल में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारतीय महिलाओं ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए थाईलैंड को 28-14 से पराजित किया। भारतीय टीम ने मैच की शुरूआत से ही पक़ड बना रखी थी। महिला कबड्डी को पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया है।
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में ईरान को 23-22 से पराजित किया था। अपने पहले मैच में उसने बांग्लादेश को 34-20 से हराया था जबकि दूसरे मुकाबले में उसे नेपाल के खिलाफ वॉकओवर मिला था। अपने ग्रुप के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया पर 47-21 के अंतर से एकतरफा जीत हासिल की थी। चीन में भारत ने अपना 11वां स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस पदक ने तालिका में सातवें स्थान पर पहुंचा दिया है। साथ ही भारत ने दोहा एशियाई खेलों मे जीते गए 10 स्वर्ण पदकों के आंक़डे को पीछे छो़ड दिया है। अब उसकी नजर 1982 के नई दिल्ली एशियाई खेलौं का रिकार्ड तो़डने पर है। 1982 में भारत ने सर्वाधिक 13 स्वर्ण जीते थे।
लगातार छठी बार खिताब के लिए प्रयासरत पुरूष टीम भी फाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय टीम ने गुरूवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जापान को 52-17 से पराजित किया था। खिताबी मुकाबले में उसका सामना शुक्रवार को ही ईरान से होना है। भारत और ईरान की टीमें पहली बार एशियाई खेलों के फाइनल में भि़ड रही हैं। विश्व कप में हालांकि भारत ने 2004 और 2007 में ईरान को ही हराकर खिताबी जीत हासिल की थी। भारत ने एशियाई खेलों में 1990 के बाद से लगातार पांच स्वर्ण जीते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें