विधानसभा की कुल 243 में से 180 सीटों पर जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन आगे चल रहा है। लालू प्रसाद यादव का राष्ट्रीय जनता दल और रामविलास पासवान मात्र 46 सीटों पर बढ़त बनाए हैं जबकि कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है। बाकी 13 सीटों में अन्य दल आगे हैं।
मतगणना बुधवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। कांग्रेस यहां फिर से अपनी ज़डें जमाने के लिए मैदान में उतरी थीं, लेकिन उसका प्रदर्शन काफी निराशाजनक नजर आ रहा है। पिछले चुनाव में उसे नौ सीटें मिलीं थी, लेकिन इस बार अब तक के रूझान को देखते हुए पहले की स्थिति को बनाए रखना भी मुश्किल दिखाई दे रहा है।
पटना में जदयू और भाजपा मुख्यालय के बाहर जश्न का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ता जीत के जश्न मना रहे हैं जबकि राजद मुख्यालय पर सन्नाटा पसारा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रूझानों के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा है कि चाहे जद-यू को अकेले भी बहुमत क्यों न मिले, भाजपा के साथ गठबंधन जारी रहेगा। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी ठाकुर ने भी आरंभिक प्रतिक्रिया में कहा है कि जदयू-भाजपा हर हाल में साथ रहेंगे और किसी तरह की दरार की बात करना मीडिया की काल्पिन उ़डान है। भाजपा का प्रदर्शन भी काफी बेहतर होता नजर आ रहा है। अब तक मिले रूझानों के मुताबिक इन चुनावों में उसे ही सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। पिछली बार के 55 सीटों में भाजपा 25 नई सीट जो़डती नजर आ रही है। आरंभिक रूझान में वह 80 स्थानों पर बढ़त बनाए हुए है। दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि बिहार के मतदाताओं ने कानून व्यवस्था में हुई बेहतरी का फल उन्हें दिया है।

इस बार छह चरणों में करीब 2.9 करो़ड मतदाताओं ने वोट डाले जो कि 52.65 प्रतिशत है। यह पिछले विधानसभा चुनावों के मुकाबले में दस प्रतिशत ज्यादा हैं। इन चुनावों के खास बात यह है कि इस बार ये बिना किसी खून-खराबे के सम्पन्न हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें