सदानंद सिंह बने कार्यवाहक वि स अध्यक्ष. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 29 नवंबर 2010

सदानंद सिंह बने कार्यवाहक वि स अध्यक्ष.

कांग्रेस के विधायक व वरिष्ठ नेता सदानन्द सिंह ने सोमवार को बिहार विधानसभा का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राज्यपाल भवन में आठ बार विधायक रहे सिंह को एक सादे समारोह में राज्यपाल देवानंद कुंवर ने कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई।

सदानन्द सिंह मंगलवार से प्रारंभ 15वीं विधानसभा के पहले सत्र (शीतकालीन सत्र) के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद अगले दिन विधानसभा के पूर्णकालिक अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सिंह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस की साझा सरकार में वर्ष 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। यह सत्र नौ दिसंबर तक चलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: