दिल्ली महिलाओं और युवतियों के लिए कभी भी सुरक्षित नहीं रही, फिर चाहे वो कामकाजी महिलाएं हों या कालेज जाने वाली छात्राएं। बीती रात दिल्ली के एक कॉल सेंटर में काम करने वाली 30 वर्षीय मणिपुरी महिला उस समय गैंग रेप का शिकार हुई जब वो अपनी शिफ्ट खत्म कर घर लौट रही थी।सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बुधवार की रात करीब 1 बजे पूर्वोत्तर की 30 वर्षीया महिला बीपीओ कर्मचारी का दक्षिण दिल्ली के धौलाकुआं में चार-पांच लोगों ने अपहरण कर लिया और चलती टैक्सी में उसके साथ दुष्कर्म किया।
ये लोग टैक्सी को उत्तरपूर्वी दिल्ली के मंगोलपुरी में चलाते रहे और बाद में युवती को सुनसान इलाके में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती दक्षिण दिल्ली के नानकपुरा में रहती है। मंगलवार की रात करीब एक बजे कार्यालय की गाड़ी से वह अपने घर से करीब 100 मीटर दूर एक अन्य युवती के साथ उतरी थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें