तुषार खांडेकर के गोल की बदौलत भारत ने गत चैंपियन दक्षिण कोरिया को एक गोल से हराकर एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा में आठ साल बाद कांस्य पदक जीता। तुषार ने मैच का एकमात्र गोल 39वें मिनट में किया।इस जीत के साथ भारत का एशियाई खेलों में पदक के लिए आठ साल का इंतजार खत्म हो गया। इससे पहले बुसान में 2002 में हुए एशियाई खेलों में भारत ने रजत पदक जीता था। एशियाई खेलों में 1986 के बाद यह पहली बार है, जब दक्षिण कोरिया ने पदक नहीं जीता है।
मलेशिया के हाथों सेमीफाइनल में 3-4 से पराजित भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मैच में कोरिया पर दबाव बनाए रखा। भारतीय टीम बड़े अंतर से जीत सकती थी, लेकिन कोरियाई गोलकीपर ने बेहतरीन खेल दिखाया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें