राहुल को नितीश ने दी नसीहत ! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 नवंबर 2010

राहुल को नितीश ने दी नसीहत !

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा है कि शासन क्या चीज होती है यह उन्हें पहले किसी राज्य का मुख्यमंत्री बनकर समझना चाहिए।

बख्तियारपुर के एक मतदान केन्द्र पर मतदान करने पहुंचे नीतीश ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान राहुल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल को पहले किसी राज्य का मुख्यमंत्री बनकर शासकीय गुर सीखना चाहिए। इसके लिए वह अपने उत्तर प्रदेश से कोशिश कर सकते हैं।
बिहार में भी अभी दो चरणों का मतदान बाकी है, लिहाजा अभी भी वह मुख्यमंत्री के रूप में अपने नाम की घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के पूर्व राहुल को मुख्यमंत्री बनकर शासन की समझदारी विकसित करनी चाहिए।

बिहार से लोगों के हो रहे पलायन पर राहुल की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि बिहार से लोगों के बाहर जाने का एक इतिहास है और यहां के लोगों का पलायन कांग्रेस की सरकार के समय से ही प्रारंभ हुआ था। अब तो इसमें कमी आई है।

कोई टिप्पणी नहीं: