लालू प्रसाद पर मामला दर्ज ! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 नवंबर 2010

लालू प्रसाद पर मामला दर्ज !

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ पटना के हवाई अड्डा थाने में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का एक मामला सोमवार को दर्ज किया गया। इस मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुटकी लेने के अंदाज में कहा कि वह (लालू) नहीं सुधरेंगे। पटना के बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान करने गए नीतश ने पत्रकारों से कहा कि लालू प्रसाद न बोली से सुधर सकते हैं और न काम से सुधर सकते हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के विषय पर पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, "" उन्हें (लालू) कानून तो़डने और नियम तो़डने में मजा आता है।

कानून का पालन करना और अपनी मर्यादा का पालन करने में क्या बुराई है।"" पुलिस के अनुसार आरोप है कि दीघा विधानसभा क्षेत्र के बेटनरी महाविद्यालय स्थित मतदान केंद्र में जब पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद मतदान करने पहुंचे तो वह पांच वाहनों के साथ थे तथा उनके सुरक्षाकर्मी भी मतदान केंद्र के अंदर चले गए जो आचार संहिता का उल्लंघन है। पटना के पुलिस अधीक्षक (नगर) मनु महाराज ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी हवाई अड्डे थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लालू प्रसाद पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र के वेटनरी महाविद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह करीब आठ बजे क़डी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने परिवार के साथ मतदान के लिए पहुंचे। मतदान के बाद वह पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार के लिए निकल गए।

कोई टिप्पणी नहीं: