भारत ने बुधवार को उड़ीसा तट के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण स्थल (आईटीआर) से एक घंटे के भीतर परमाणु आयुद्घ ले जाने में सक्षम 2 पृथ्वी-2 मिसाइलों का प्रायोगिक परीक्षण किया।यह परीक्षण सेना के नियमित परीक्षणों का हिस्सा है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें आईटीआर के प्रक्षेपण परिसर-3 से एक घंटे के अंतराल पर सुबह लगभग सवा आठ बजे और सवा नौ बजे मोबाइल लॉन्चरों से दागी गईं।
अधिकतम 350 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली पृथ्वी-2 मिसाइल 500 से 1000 किलोग्राम भार तक के आयुद्घ ले जाने में सक्षम है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें