पाक में फिदायीन हमला, 45 मरे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 दिसंबर 2010

पाक में फिदायीन हमला, 45 मरे.

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के बजौर में शनिवार को एक संदिग्ध आत्मघाती हमले में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई और 72 गंभीर रूप से घायल हो गए।

जबकि सुरक्षाबलों ने हंगू क्षेत्र में विस्फोटक से भरे एक वाहन पर कब्जा कर विस्फोट की एक अन्य साजिश को नाकाम कर दिया। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी है। हमले की जिम्मेदारी अभी किसी भी गुट नहीं ली है। बजौर क्षेत्र के खार स्थित खाद्य सामग्री वितरण नाका पर एक आत्मघाती ने खुद को विस्फोट से उ़डा लिया। यह हमला उस वक्त हुआ जब क्षेत्र में युद्ध से विस्थापित हुए लोग खाने का सामान लेने के लिए वहां जमा थे। बताया गया कि वहां करीब एक हजार लोग जमा थे। उस समय विश्व खाद्य कार्यक्रम और अन्य सहायता एजेंसियां लोगों को खाना बांट रहीं थीं।

सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है। खार मुख्यालय अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है। अस्पताल सूत्रों ने 42 लोगों के मरने की पुष्टि की है और घायलों की हालत नाजुक बताई है, इसलिए मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक अधिकतर मरने वाले तालिबान और पाकिस्तानी फौज के बीच चल रही जंग के कारण विस्थापित हुए लोग हैं। बजौर में पाकिस्तानी सेना ने कई सैन्य अभियान चलाए थे। तालिबान और अल-कायदा का गढ़ माने जाने वाले पाकिस्तान के इस उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में हाल के दिनों में कई चरमपंथी हमले हुए हैं।

शुक्रवार को अफगानिस्तान से लगी पाकिस्तान सीमा पर करीब 150 तालिबान ल़डाकों ने हमला किया था, जिसमें कम से कम 11 सैनिक और 20 चरमपंथी मारे गए थे।

दूसरी ओर जीओ न्यूज के मुताबिक शनिवार को एक अन्य घटनाक्रम में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान विस्फोटकों से भरे एक वाहन को बरामद कर एक आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। इस वाहन पर कब्जा करने वाले से आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां जलाई। इस दौरान तीन आतंकी घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को घेर लिया है और बम निष्क्रिय करने वाला दल मौके पर पहुंच गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: