विपक्ष जिद पर अड़ा, पीएम की बात नकारी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 दिसंबर 2010

विपक्ष जिद पर अड़ा, पीएम की बात नकारी.

2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच पर गतिरोध तोड़ने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोक लेखा समिति (पीएसी) के सामने पेश होने का प्रस्ताव रखा लेकिन बीजेपी और वामपंथी दलों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है. महाधिवेशन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विपक्ष के हमलों की धार को कुंद करने के लिए कहा कि वह खुद पीएसी के सामने पेश होने के लिए तैयार हैं लेकिन विपक्ष इस पर भी राजी नहीं है. बीजेपी और वामपंथी दलों ने कहा है कि सरकार गठन की जोड़तोड़ और व्यवस्था में खामियों का पता लगाने के लिए यह जरूरी है कि जेपीसी का गठन किया जाए.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की इस बात पर कि सत्तारूढ दल भ्रष्टाचार के खिलाफ़ चंहु मुखी जंग छेडेगा, भाजपा के शीर्ष नेता ने कहा कि सोनिया विपक्ष की तरह बात कर रही हैं. पहला सवाल तो यह है कि अगर सरकार उनकी है तो भ्रष्टाचार हुआ ही क्यों? उन्हें इस बात का जवाब देना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए.

भ्रष्टाचार के खिलाफ़ राजग की कल की प्रस्तावित रैली के बारे में गडकरी ने कहा कि 1947के बाद भारत के इतिहास मे 2 जी स्पेक्ट्रम सबसे बडा घोटाला है इसलिए इसके खिलाफ़ जनमत बनाना जरूरी है. प्याज की बढती कीमतों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह खराब शासन और गलत आर्थिक नीतियों का नतीजा है

कोई टिप्पणी नहीं: