बिहार में तीन करोड़ की रंगदारी की मांग. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 दिसंबर 2010

बिहार में तीन करोड़ की रंगदारी की मांग.

वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक कपड़ा व्यवसायी से अज्ञात लोगों द्वारा तीन करोड़ रुपए रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस के अनुसार हाजीपुर के बड़े कपड़ा व्यवसायी गंगा प्रसाद से अज्ञात लोगों ने पत्र भेजकर तथा टेलिफोन कर तीन करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। पत्र में पैसा नहीं देने पर अगवा कर लेने की भी धमकी दी गई है।

गंगा प्रसाद का कहना है कि इसके पहले भी उनसे रंगदारी की मांग की गई थी, तब भी उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी। इस बार भी उन्होंने रंगादारी मांगे जाने की सूचना पुलिस अधीक्षक समेत सम्बंधित थाने को दे दी है।

इधर, नगर थाने में इस मामले की एक प्राथमिकी गुरुवार को दर्ज करा दी गई है। नगर थाना के प्रभारी अंजनी कुमार झा ने गुरुवार को बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: