केरल के पूर्व मुख्यमंत्री करुणाकरण नहीं रहे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 दिसंबर 2010

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री करुणाकरण नहीं रहे.

वरिष्ठ कॉंग्रेसी नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के करुणाकरण का निधन हो गया है. वे 93 वर्ष के थे. कुछ दिन पहले उन्हें मूत्राशय में संक्रमण और बुख़ार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. करुणाकरण केंद्र में उद्योग मंत्री भी रहे. उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था और वह ट्रेड यूनियन में भी सक्रिय थे.

वह भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के क़रीबी व्यक्तियों में थे. वह चार बार केरल के मुख्यमंत्री रहे. वह दो बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए और तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे.

एक मई, 2005 को उन्होंने नेशनल कॉंग्रेस (इंदिरा) के नाम से एक नई पार्टी का गठन किया जिसे कुछ समय बाद डेमोक्रैटिक इंदिरा कॉंग्रेस (करुणाकरण) का नाम दे दिया गया. पार्टी का बाद में नेशनलिस्ट कॉंग्रेस पार्टी में विलय हो गया. के करुणाकरण का नाम कॉंग्रेस के दिग्गज नेताओं में लिया जाता रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं: